November 5, 2026

राजकीय इंटर काॅलेज चोपता तुगेश्वर में हंस फाउंडेशन 5 फरवरी व डूंगर पंचायत भवन(रूद्रप्रयाग) में 3 फरवरी को लगायेगा निःशुल्क नेत्र शिविर

0
IMG-20230130-WA0013

 

पोखरी (चमोली) हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल के द्वारा आगामी 5 फरवरी को राजकीय इंटर काॅलेज चोपता तुगेश्वर में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस निःशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की आंख की जांच,दवाईयां व नजर के चश्में भी वितरित किये जायेगें। कैम्प काॅडिनेटर दीपक गुसाई ने बताया कि जिन मरीजों के आंखों में मोतियाविंद की शिकायत पाई जायेगी उन्हें हंस फाउंडेसन जनरल अस्पताल में उनका ऑपरेसन किया जायेगा। मरीजों के लिए फाउंडेसन द्वारा आने जाने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। उन्होंने बताया कि, इससे पूर्व तीन फरवरी को रूद्र्रप्रयाग जनपद के ग्राम पंचायत डूंगर के पंचायत भवन में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें मरीजो को उपरोक्त सभी सुविधाये उपलब्ध रहेंगी।
आपको बता दें कि हंस फाउंडेसन जनरल अस्पताल द्वारा हंस फाउंडेसन के संस्थापक संत भोले जी महाराज व माता श्री मंगला जी के द्वारा गरीब व जरूरत मंद लोगों के लिए उत्तराखंड संमेत देश के अनेक राज्यों के दूरस्त गांवो में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें चलाई जा रही है जिससें दूरस्त गांवों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल