November 28, 2026

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने पर कांग्रेस ने पोखरी में भाजपा का किया पुतला दहन,भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा यह बौखलाहट है

0
IMG-20230127-WA0009

 

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाने को लेकर कांग्रेस ने  पोखरी विनायक धार में भाजपा का पुतला दहन किया
कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी और महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति भंडारी ने कहा चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को नंदा राजजात मामले में शासन प्रशासन के द्वारा पहले क्लीन चिट मिली है। उसके बावजूद भी भाजपा नेताओं के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को जानबूझकर हटाया गया है। भाजपा ने लोगों का ध्यान जोशीमठ आपदा से हटाने के लिए इस प्रकार का काम किया है
वहीं भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कांग्रेस पाटी बौखलाहट में ऐसा कार्य करती है जबकि यह निर्णय शासन प्रशासन की जांच के बाद दिया गया है उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 138 (1) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत रजनी भंडारी को हटाया गया है कांग्रेस पाटी बौखलाहट में कुछ भी कर सकती है

]

प्रदर्शन करने वालों में महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति भंडारी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी जेष्ठ प्रमुख पूरण सिंह कनिष्ठ प्रमुख जयपाल विष्ट, विनोद, भरत सिंह सहित कांग्रेस पार्टी की तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *