October 16, 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में पोखरी ब्लाक सभागार में कार्यक्रम किया गया आयोजित

photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_20221218191429358

 

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पोखरी न्यायिक मजिस्ट्रेट उपाधि सिंघल के द्वारा की गयी।

इस दौरान वक्ताओं द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें महिला उत्पीडन, लिंग भेद भाव, समानता का अधिकार, स्त्री धन, साईबर अपराध, घरेलू हिंसा, महिला तस्करी,जीवन जीने का अधिकार, संविधान के अनुच्छेद 39-क एवं जिला प्राधिकरण, के बारे में कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई।

वही न्यायिक मजिस्ट्रेट उपाधि सिंघल ने कहा महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों को जानना जरूरी है जिसे महिलाओं को किसी भी अपराध से जुझना न पड़े। किसी भी महिलाएं के साथ लिंग भेद भाव होता है तो उसके खिलाफ किसी थाना में शिकायत दर्ज कर सकते है

इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट उपाधि सिंघल, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, एडवोकेट देवेन्द्र सिंह बर्त्वाल,रैजा चौधरी, श्ररण सती, देवेन्द्र सिंह राणा,विनोद, ज्ञानेंद्र खंतवाल,नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय, एस आई शिवदत्त जमलोकी ,रमेश चौधरी, सहित तमाम महिलाएं मौजूद थी

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!