September 19, 2026

एपीजे अब्दुल कलाम राज्य पर्यावरण महोत्सव में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा की छात्रा तमन्ना नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया राष्ट्र स्तर पर करेंगी प्रतिभाग

 

खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा आयोजित चार दिवसीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान गणित एवं पर्यावरण महोत्सव में विकासखंड पोखरी की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा की छात्रा तमन्ना नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सीनियर वर्ग में इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के कमलेश ने प्रथम स्थान और राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ की ऋषभ बर्त्वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तमन्ना नेगी और कमलेश राष्ट्र स्तर पर प्रतिभाग करेंगे

वही अध्यापिका कुसुम गडिया ने बताया खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण महोत्सव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा की छात्रा तमन्ना नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है अब राष्ट्र स्तर पर प्रतिभाग करेंगी मैं इसकी उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!