May 29, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की बात हमें प्रेरणा देती है :सीएम धामी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है। यह हम सभी  देशवासियों को आपस में जोङने का प्रभावशाली माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी-20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!