November 27, 2026

सम्भल, उत्तर प्रदेश के युवा जिला अधिकारी/डीएम  मनीष बंसल जी को हरिद्वार सत्संग समारोह के लिए आमंत्रित किया, उन्हें भेंट की हंसलोक संदेश

0
IMG-20221111-WA0006

 

परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं करुणामयी माता श्री मंगला जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से पिछले सप्ताह हमने सम्भल, उत्तर प्रदेश के जिला अधिकारी  मनीष बंसल जी से उनके बहजोई स्थित जिला मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर हमने उन्हें भारतीय संस्कृति, अध्यात्म ज्ञान और सामाजिक एकता की प्रतीक हंसलोक संदेश मासिक पत्रिका प्रदान की।

डीएम  मनीष बंसल जी से मुलाकात के दौरान हमने उन्हें श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी के मार्गदर्शन में द हंस फाउंडेशन द्वारा देश‌ भर में किये जा रहे सत्संग, ‌ज्ञान प्रचार, मानव सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की संक्षिप्त में जानकारी दी।

]

डीएम  मनीष बंसल जी बहुत ही कर्मठ, योग्य, ईमानदार, आध्यात्मिक विचारों से युक्त, मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव वाले आईएएस रेंक के कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं।

वे हमारी हंसलोक संदेश पत्रिका को बड़ी श्रद्धा और रुचि के साथ पढ़ते हैं। डीएम साहब श्री भोले जी महाराज और माता श्री मंगला जी के आध्यात्मिक विचारों और समाज सेवा से प्रभावित हैं।

इस मौके पर पत्रकार भागेश कुमार त्यागी ने डीएम मनीष बंसल जी को 12-13 नवम्बर को हरिद्वार में आयोजित जनकल्याण सत्संग समारोह के लिए आमंत्रित किया।
???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल