November 23, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज कनखुल में धूम धाम से मनाया गया माता श्री मंगला जी का जन्मोत्सव।

0
IMG-20221017-WA0051

स्वतंत्रा सेनानी भजन सिंह तोपाल राजकीय इंटर कॉलेज कनखुल मैं  माता मंगला जी के जन्मोत्सव पर उनके द्वारा छात्र छात्राओं को दिए गए ड्रेस वितरण का कार्यक्रम किया गया इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा यो आदेश निर्गत किए हैं कि स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो उनके निकटवर्ती विद्यालय में लगाई जाए आज उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो का भी विद्यालय में अनावरण किया गया

इस समारोह के मुख्य अतिथि  यदुवीर सिंह बिष्ट जी प्रधानाचार्य  राकेश रावत जी स्वतंत्रा सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल, पंचम सिंह तोपाल  जसवीर सिंह भंडारी  इंदु नेगी  उर्मिला कंडारी विजेंद्र कंडवाल विद्यालय के विद्वान गुरुजन  सुबोध कुँवर जी नौटियाल जी भगवान सिंह रावत जी खत्री जी चौधरी मैडम रतूड़ी मैडम कंसवाल जी एस एम सी की अध्यक्षा समारोह को संचालन करने वाले  भगत जी और छात्र छात्राओं के द्वारा चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई सेनानियों के योगदान के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई ताकि भावी पीढ़ी इन्हें याद करें और इनकी पद चिन्हों पर चले जिन्होंने की देश की आजादी के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी दी और देश इन महान सपूतों को हमेशा याद करता रहेगा इन्हें हम शत शत नमन करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल