November 27, 2026

नागनाथ खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

0
IMG-20221017-WA0032

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नागनाथ में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है ।जिसमें मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के प्रबंधक विजय सिंह चौहान के द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया उन्होंने कहा इस प्रकार के खेलों के आयोजन से खेल भावना का विकास होता है और छात्र छात्राओं प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है


खेलकूद समापन के अंतिम दिवस पर ऊंची कूद में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नागनाथ के सूरत सिंह प्रथम और पोखठा के हिमांशु द्वितीय नागनाथ के सावन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं 200 मीटर दौड़ में नागनाथ की प्रियांशु ने प्रथम साहिल ने द्वितीय और थाला बैड़ के लोकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

]


वही प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी और ब्लॉक स्तरीय खेल समन्वयक अनूप सिंह रावत ने तीन दिवसीय खेलों में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया


इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी व्यायाम के शिक्षक अनूप सिंह रावत विजय सिंह नेगी बबीता भंडारी बसंती फर्स्वाण, महेश प्रसाद किमोठी, महेंद्र ,अमित सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल