November 27, 2026

राजकीय  इंटर कालेज थाला बैंड में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का आगाज ।

0
IMG-20221011-WA0031

 

थाला बैड़ न्याय पंचायत में राजकीय इंटर कालेज थाला बैंड में दो-दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि थाला बैड़ के जिला पंचायत सदस्य अनुप चन्द्र रौतियाल और प्रधानाचार्य कुंवर सिंह रावत के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम और वंदना दैणी वै जा मां सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया न्याय पंचायत थाला बैड महाकुंभ में 9 विद्यालयों ने प्रतियोगिता में प्रतिभा किया
वही जिला पंचायत सदस्य अनुप चन्द्र रौतियाल ने कहा न्याय पंचायत स्तर पर खेलों के इस प्रकार के आयोजन से ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है खेल में हार और जीत महत्वपूर्ण नहीं है प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है
प्रधानाचार्य कुंवर सिंह रावत ने कहा खेल महाकुंभ से खेल प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलेगा इन खेलों से अच्छे खिलाड़ी और शारीरिक विकास होगा।
इस दौरान खो खो , लम्बी कुद, कबड्डी
सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुंवर सिंह रावत ,ताजबर सिंह राणा, संदीप सिंह, अभिभाव संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, अनूसूयासिंह राणा ,बबीता भंडारी, राकेश त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश कंडारी, सहित तमाम शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे मंच संचालन टीपी सती,डी एस रावत,के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल