October 5, 2026

अब प्रदेश में अपराधियों की खैर नहीं, डीजीपी उत्तराखंड ने लिखा देशभर के पुलिस मुखियाओं को पत्र

द्वारा आपसी समन्यव और अपराधियो के खिलाफ सख्त एक्शन को देशभर के पुलिस मुखियाओं को लिखा पत्र

 

देहरादून:
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने देश भर के पुलिस प्रमुखों और आयुक्तों को पत्र लिखा है। दरअसल उत्तराखंड पुलिस ने पावर मोबाइल एप के जरिये देश मे हुई 400 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी मामले का खुलासा किया था। इसके बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों की पुलिस ने भी कारवाई करते हुए इस साइबर फ़्रॉड के अपराधियों पर एक्शन किया था। पुलिस महानिदेशक ने पत्र लिखते हुए सभी पुलिस प्रमुखों से अनुरोध किया है कि इस मामले पर देश के जिन राज्यो में जांच या कारवाई चल रही है। इसमे एक आपसी समन्यव बनाते हुए अपराधियो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। उत्तराखंड पुलिस में स्पेशल टास्क फोर्स के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को इसका नोडल बनाया गया है जो कि अलग राज्यो से कॉर्डिनेट करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!