June 27, 2026

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से राज्य के 5 अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण और एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन पांच ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। उनमें जिला चिकित्सालय बागेश्वर,जिला चिकित्सालय चम्पावत जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में 1000-1000 एल.पी.एम.के प्लांट शामिल हैं। इन पांच संयत्रों में प्रतिदिन 4.76 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। वहीं पिथौरागढ़ में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन की मदद से 600 एल.पी.एम. का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है ।जिसका मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शुभारम्भ किया।

Spread the love
error: Content is protected !!