November 28, 2026

सुप्रसिद्व श्री नंन्दादेवी हरियाली पूड़ा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

0
IMG-20220318-WA0104

चमोली नौटीःप्रतिवर्ष चैत्र माह में आयोजित होने वाला श्री नंदादेवी हरियाली पूड़ा मेला के सभी सांस्कृतिक एंव खेलकूद कार्यक्रम इस वर्ष भी स्थिगित करने का निर्णय लिया गया है। श्री नंन्दादेवी मेला समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में परीक्षायें आयोजित होने के कारण श्री नंन्दादेवी मेला समिति ने नौटी में यह फैसला एक आम बैठक में विचार विर्मश के बाद लिया है। जबकि मंदिर में आयोजित होने वाले अनुष्ठान व 22 मार्च को होने वाली हरियाली पूड़ा पूजा यथावत होगी।
गौरतलब है कि, उत्तराखंड हिमालय में देवी देवताओं के साथ यहां के निवासियों ने अपने रिस्ते भी बनाये है।हिमालय की देवी नंन्दा को नौटी के लोग अपनी बहिन मानते है।चैत्र माह में बेटियों को आलू,कलेउ,भैटूली देने की सदियों पुरानी परंम्परा है। इसी परंम्परा को गांव के लोग अनादि काल से 9 दिनों की पूजा के बाद भगवती नंन्दा को आलू कलेउ देते आये है।इस परम्परा को नौटी के लोगों ने पूजा के माध्यम से जीवित रखा है। वर्ष 1980 से तत्कालीन पर्वतीय विकास मंत्री स्व. शिवानंन्द नौटियाल ने इस पूजा को मेले के रूप में स्थापित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *