October 17, 2026

सियाचिन ग्लेशियर उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

IMG-20220222-WA0026

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद होने की ख़बर सामने आ रही है आप को बात दे कि सियाचिन ग्लेशियर में अपना फर्ज निभाते हुए डोईवाला के ग्राम कान्हरवाला के निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गये है  पैट्रोलिंग के दौरान लैंड स्लाइडिंग होने के कारण जगेंद्र सिंह शहीद हो गए। जगेंद्र सिंह चौहान 25 फरवरी को घर आने वाले थे। जगेंद्र सिंह के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल है। कान्हरवाला भानियावाला निवासी जगेंद्र सिंह चौहान के मामा सेवानिवृत्त कैप्टन मनवीर सिंह बिष्ट ने जगेंद्र सिंह चौहान (35) पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान के शहीद होने की जानकारी दी। 325 लाइट एडी बैटरी कमांडर मेजर पॉल ने उनको बताया कि शहीद जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। और लैंड स्लाइडिंग हो के कारण से जगेंद्र सिंह शहीद हो गये हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!