November 27, 2026

दून विवि दीक्षांत समारोह में 93 छात्रों को मिले गोल्ड मेडल, माता मंगला और महंत देवेंद्र दास को डी-लीट की मानद उपाधि से नवाजा गया

0

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में बुधवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में माता मंगला और महंत देवेंद्र दास को डी-लीट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

वहीं एसजीआरआर विवि के कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने प्रतिनिधि के तौर पर उपाधि प्राप्त की।

बता दें कि समारोह में दून विश्विद्यालय के 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 बैच के छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। वहीं  2017, 2018, 2019, 2020 बैच के स्वर्ण पदक विजेताओं को डिग्री प्रदान की गई। इस वर्ष का दीक्षांत समारोह सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र थीम पर चल रहा है। वहीं डिग्री पाकर छात्र काफी खुश नजर आए।

]

हंस फाउंडेशन की प्रणेता माता मंगला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारतीय देवियों की पूजा कर करती हैं।  हमारी पहाड़ की मातृशक्ति का जीवन बेहद कठिन और मुश्किल है। सभी उपाधि प्राप्त करने वालों को मेरी तरफ से बधाई। हमारे संस्कार बचपन मे गढ़ दिए जाते हैं। उन्होंने मातृ शक्ति और सीडीएस जनरल स्व.बिपिन रावत और सभी शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन प्रदेश के लोगों को हर तरह की सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। सतपुली के अस्पताल में देश के अलग-अलग हिस्सों से सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर ला रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार व सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। देश के 28 राज्यों में हम काम कर रहे हैं। देहरादून में बच्चे जापानी और स्पेनिश सीख रहे हैं। सच्ची शिक्षा आपसी सम्मान है। आप सब के अंदर संभावनाएं हैं। उत्तराखंड से बाहर मत जाइए पढ़ाई करनी है तो दून विवि में आइए।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *