April 9, 2026

हंस फाउंडेशन के निःशुल्क नेत्र शिविर का 82 जरूरतमंदो को मिला लाभ

चमोली(गोपेश्वर)समाजसेवा की मिसाल बन चुका हंस फाउंडेशन जरूरतमंदो की सेवा में लगातार जुटा हुआ है। हंस फाउंडेशन के संस्थापक संत श्री भोले जी महाराज व प्रख्यात आध्यात्मिक गुरू करूणामयी माता श्री मंगला जी के सानिध्य में उत्तराखंड राज्य समेत देश के अनेक राज्यो में शिक्षा व स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में मानव सेवा का कार्य निरंतर जारी है। उत्तराखंड का अब कोई गांव व शहर नही बचा है जहां हंस फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य व शिक्षा की सेवा नही पंहुची हो।
इसी क्रम में चमोली जनपद के जिला मुख्यालय में द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली के द्वारा एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें दशोली ब्लाॅक के दूरस्थ गांव के जरूरतमंदो समेत गोपेश्वर चमोली के 82 लोगो ने निःशुल्क नेत्र शिविर का लाभ लिया ।स्वास्थ्य शिविर के दौरान गरीब व जरूरतमंद लोगो को निःशुल्क दवाये व नजर के चशमे वितरित किए गए।
हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली के काॅडिनेटर दीपक गुसाई ने बताया कि निःशुल्क नेत्र शिविर में 16 मरीजो के ऑखो में मोतियाबिन्द मिला है जिनके ऑखो का ऑपरेशन हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली में किया जायेगा। मरीजो के आने जाने रहने खाने आदि सभी व्यवस्थाऐ हंस फाउंडेशन की ओर से किया जायेगा।
वही नेत्र विशेषज्ञ राजदीप नेगी का कहना है कि हंस फाउंडेशन लगातार जनसेवा मे जुटा हुआ है। 13 अप्रैल को गौचर व 14 अप्रैल को आदि बद्री 15 को नौटी में जनरल स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
वही हंस फाउंडेशन के सहायक काॅडिनेटर राजेन्द्र पुजारी का कहना कि माता श्री मंगला जी व भोले जी महाराज की प्रेरणा से जरूरतमंदो को लगातार स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ मिल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!