February 7, 2026

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बैनोली के 6 छात्रों का चयन,  सान्या विकासखंड में संयुक्त रूप से प्रथम

कर्णप्रयाग (चमोली):
कर्णप्रयाग विकासखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल बैनोली ने एक बार फिर शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जो पूरे चमोली जनपद में सर्वाधिक है।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों में  सान्या,  रूबी, मनीषा, अंश कुमार, आदिया रावत एवं आवेश रावत शामिल हैं। इनमें  सान्या ने पूरे कर्णप्रयाग विकासखंड में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल बैनोली में पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता का सिलसिला लगातार जारी है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है।
विद्यालय की इस निरंतर उपलब्धि पर विद्यालय संरक्षक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, विद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, प्रधानाध्यापक एस.एस. चौहान, वरिष्ठ अध्यापक भगवती प्रसाद गैरोला, शिक्षाविद उपेन्द्र रावत सहित विद्यालय से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों—मैती संस्था के लक्ष्मण रावत व अनिल चौधरी, हिमान्या फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक चौधरी, गोदम्बरी देवी नवनी ट्रस्ट के शिव प्रसाद नवानी तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अब्दुल रहमान एवं नवीन—ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
साथ ही विद्यालय के समस्त सेवित क्षेत्र के लोगों ने इस सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!