November 25, 2026

चमोली में 160 प्रधान और 874 पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

0
IMG-20250827-WA0007

 

 

चमोली। जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के तहत प्रधान ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 160 ग्राम प्रधानों और 874 ग्राम पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

जिला पंचायती राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में कुल 615 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 609 पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई थी। इनमें से अब तक 167 ग्राम पंचायतें संगठित हो पाई हैं। बुधवार को 160 प्रधानों और 874 सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया, जबकि 7 संगठित ग्राम पंचायतों के प्रधान कतिपय कारणों से शपथ नहीं ले पाए। शीघ्र ही उनके लिए अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

]

ब्लॉकवार शपथ ग्रहण करने वाले ग्राम प्रधानों की संख्या –

दशोली में 20

ज्योतिर्मठ में 7

पोखरी में 16

नंदानगर में 4

कर्णप्रयाग में 23

गैरसैंण में 29

नारायणबगड़ में 30

थराली में 19

देवाल में 12

क्या है संगठित ग्राम पंचायत
जहां प्रधान ग्राम पंचायत सहित कम से कम दो तिहाई सदस्य निर्वाचित हो जाते हैं, उसे संगठित ग्राम पंचायत कहा जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल