August 19, 2026

यूपी उत्तराखंड की परिसम्पति के अवशेष 100 करोड परिवहन निगम उपलब्ध।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाध से दूरभाष पर बात कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उनका आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!