September 22, 2026

मोबाइल शौचालयों की सफाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी

 

सेलाकुई, देहरादून

चारधाम यात्रा के लिए मनसा देवी मंदिर नयागांव पेलियो, देहरादून में बनाए गए पंजीकरण कार्यालय के पास नगर पंचायत सेलाकुई द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं। लेकिन इन शौचालयों की नियमित सफाई न होने तथा सफाई कर्मचारी नियुक्त न किए जाने से क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शौचालयों से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही नजदीक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भी शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर पंचायत से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे स्वयं इन मोबाइल शौचालयों को वहां से हटाने के लिए बाध्य होंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!