October 17, 2026

चमोली के आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया सामूहिक विरोध

Screenshot_20260608_130312_OneDrive

चमोली के आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया सामूहिक विरोध

चमोली। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक सेवा संघ, उत्तराखंड के प्रांतीय आह्वान पर जनपद चमोली के समस्त आयुष चिकित्सकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया गया। चिकित्सकों ने नियमित सेवाओं एवं ओपीडी संचालन के साथ शासन और विभाग का ध्यान लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया।

जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. चंद्रबल्लभ पाटिल एवं जिला सचिव डॉ. तिलोक सिंह रावत ने बताया कि यह विरोध आयुष विकास संवर्ग से संबंधित लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में आयुष चिकित्सक संघ हेतु पृथक विभागीय निदेशक की नियुक्ति, चिकित्सकों का पदवर्गीकरण एवं एसीपी का लाभ लागू करना, एसीपी (DACP) व्यवस्था का लाभ देना, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन कर पदों में वृद्धि करना तथा संविदा एवं नियमित चिकित्सकों से जुड़ी विसंगतियों का निराकरण शामिल है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों को लेकर शासन एवं विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

चिकित्सकों ने कहा कि आयुष चिकित्सक वर्षों से जनस्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए उनकी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!