October 17, 2026

मोबाइल ऐप से मिलेगी हाउस टैक्स,जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र समेत विभिन्न सुविधाये

IMG-20231002-WA0012

 

देहरादून:नगर निगम देहरादून की विभिन्न सेवाओं का लाभ अब मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगा। एप मे हाउस टैक्स जमा करवाने से लेकर शिकायतें एक क्लिक पर दर्ज कर सकेंगे। नगर निगम द्वारा तैयार करवाई गई ‘नगर निगम देहरादून कम्प्यूटर केंद्र’ ऐप को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लांच किया है
वहीं मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लोगों को निगम के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए ऐप तैयार किया है ऐप के माध्यम से हाउस टैक्स जमा करने, म्यूटेशन, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों से संबंधित व अन्य शिकायत दर्ज करने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, ट्रेड लाइसेंस, डॉग लाइसेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!