June 28, 2026

बदरीनाथ हाईवे पर दो सड़क हादसे, पांच घायल

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा चमोली के समीप कुहैड़ क्षेत्र में हुआ, जहां एक बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस चालक और ट्रक चालक घायल हो गए। टक्कर के बाद बस चालक वाहन में फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वहीं दूसरी दुर्घटना लंगासू-कालेश्वर मोटर मार्ग पर हुई, जहां कार और बोलेरो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही लंगासू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। बताया गया है कि घायल यात्री राजस्थान के निवासी हैं।
पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
error: Content is protected !!