October 17, 2026

र्ददनाक हादसाःघास कटाने गई महिला का फिसला पैर,चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत

IMG-20220727-WA0072

चमोली/नैल गांवःविकासखंड पोखरी के हापला घाटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घास काटने गयी एक महिला चट्टान से फिसल गई और घर लाते समय उसने दम तोड दिया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार नैल गांव निवासी भरत सिंह की पत्नी सुषमा देवी 44 सुबह घास लेने गई थी अचानक चट्टान से पैर फिसलने के कारण वह खाई में गिर गई वही ग्रामीणों को पता लगने पर सुषमा देवी को उपचार के लिए लाया जा रहा था लेकिन मृतक सुषमा देवी ने रास्ते मे ही दम तम तोड़ दिया। सुषमा देवी की अकाल मृत्यु से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।वही हापला घाटी में शोक की लहर छा गई है। मृतक सुषमा देवी अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़कर गई है। ग्राम प्रधान संजय रमोला व एडवोकेट देवेन्द्र सिंह राणा ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!