April 26, 2026

जनपद देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

देहरादून जनपद के त्यूणी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हटाल और फिडिज पुल के बीच एक आईसर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6:04 बजे स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट त्यूणी से आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि आईसर वाहन संख्या UK 07 CD 5049 लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में केवल चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम ने कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद स्ट्रेचर के माध्यम से स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया गया और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की पहचान विपिन सिंह (लगभग 30 वर्ष) पुत्र श्री सोबेंद्र लाल निवासी ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!