July 20, 2026

बाघ ने गोशाला तोड़कर 11 बकरियों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

बाघ ने गोशाला तोड़कर 11 बकरियों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

लोकेशन: सकण्ड, गोपेश्वर (चमोली)

 

चमोली। जनपद चमोली के गोपेश्वर वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकण्ड में बाघ के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव निवासी विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने वन विभाग को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 16 जुलाई 2026 की रात बाघ ने उनकी गोशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर 11 बकरियों को मार डाला।

 

पीड़ित पशुपालक के अनुसार उनके पास कुल 28 बकरियां थीं। घटना के बाद अब तक केवल दो बकरियां ही वापस मिल पाई हैं, जबकि शेष 9 बकरियों का कोई पता नहीं चल पाया है। इससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

पीड़ित ने धनपुर वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन करने, उचित मुआवजा दिलाने तथा क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

 

घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ को आबादी से दूर करने के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love
error: Content is protected !!