August 19, 2026

केदारनाथ मार्ग पर पत्थर की चपेट में आये तीन तीर्थ यात्रियों की मौत,तीन गंभीर घायल

 

रूद्रप्रयागःकेदारानाथ पैदल मार्ग पर चीरवास पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है। घटना प्रातःकाल 7 बजे की बताई जा रही है। गौरीकुण्ड से मिली सूचना पर चौकी गौरीकुण्ड पुलिस, डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू टीमों के स्तर द्वारा पाया कि पहाड़ी से आये मलबा पत्थर की चपेट में आये 3 लोग अचेत अवस्था में व 3 लोग घायल दशा में हैं। इन सभी को स्ट्रेचर की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया गया है। अन्य लोगों के भी मलबा पत्थर की चपेट में आने की सम्भावना के दृष्टिगत यहां पर सर्च अभियान निरन्तर जारी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!