July 19, 2026

उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में बनाए जाएंगे 100 महिला बूथ

उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। दो दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल को लेकर मतदाताओं और 623 नए मतदान केंद्रों की संख्या बढायी गयी है इस विधानसभा चुनाव में 11647 मतदान केंद्र बनाये गये है।

बता दें कि विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने एक घंटे का समय बढ़ाया है। जिसके बाद अब सुबह 8 बजे शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं इस बार चुनाव में पांच बूथ केवल दिव्यांगों के लिए बनाए जाएंगे। जिसमें सारा स्टाफ भी दिव्यांग ही रहेगा

इसके अलावा जहां पहले एक मतदान केंद्रों में 1500 लोगों मतदान करते थे वहीं कोरोना कॉल को मध्य नजर रखते हुए एक मतदान केंद्रों में अब 1200 मतदाता ही मतदान करेगें। इस विधानसभा चुनाव में 100 मतदान केंद्र प्रदेश भर में पूरी तरह महिला अधिकारियों को समर्पित किये गये हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र के भीतर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। जो महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस चुनाव में वेबकास्टिंग की व्यवस्था 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान केंद्रों पर उपल्ब्ध होगी।

Spread the love
error: Content is protected !!