November 2, 2026

लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केदारनाथ विधायक मनोज रावत की बड़ी पहल

0

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक मनोज रावत की पहल पर केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत तीन दिवसीय क्षेत्र स्तरीय महिला मांगल गीत और खुदेड़ गीत प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।
जिसमें पहले दिन मनसूना, ऊखीमठ, भणज, दुर्गाधार, कालीमठ, तुलंगा व बसुकेदार में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं दूसरे चरण में शनिवार को नारी, गुप्तकाशी, जगोठ, चन्द्रापुरी, काण्डई व जामू में प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी जबकि तीसरे चरण में रविवार को फलासी, परकण्डी, अगस्तमुनि, सिल्ला व कण्डारा में आयोजित की जायेगी।

बता दें कि मांगल गीत प्रतियोगिता का समय 7 मिनट रखा गया है जिसमें अधिकतम 7 महिलायें ही प्रतिभाग कर सकती है। जबकि खुदेड़ गीत का समय 5 मिनट रखा गया है जिसमें एकल महिला ही प्रतिभाग कर सकती है। वहीं दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को नगद पुरुष्कार देने का भी प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल