November 1, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में अव्यवस्थाओं का अंबार, व्यापार संघ ने की अधीक्षक से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग

0
WhatsApp Image 2022-08-18 at 12.58.26 PM

विकासखंड पोखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। अस्पताल में नौ डॉक्टर की तैनाती होने के बावजूद भी ड्यूटी पर केवल दो या तीन डॉक्टर ही मौजूद रहते हैं। साथ ही अस्पताल में एस-रे और अल्ट्रासाउंड के लिए स्टाफ की कमी है। जिस कारण मशीनें धूल खा रही हैं। इसके अलावा अक्सर ही बीमारों और गर्भवती महिलाओं को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। इतना ही नहीं अस्पताल में साफ सफाई के लिए चुतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का भी अभाव है। जिसके कारण अस्पताल में साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। इन सभी समस्याओं को लेकर व्यापार संघ ने अधीक्षक मोहम्मद आसिफ से डॉक्टरों की ड्रेस कोड, ओपीडी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान करने की मांग की। जिसपर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक मोहम्मद आसिफ ने सभी व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर व्यापार संघ को आश्वासन दिया है।

वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अव्यवस्था को लेकर शिकायतें आ रही थी, इस पर अधीक्षक ने व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल