November 15, 2026

सिंहधार में प्रतीक्षालय बना नशेड़ियों का अड्डा

0

सोनू उनियाल

जोशीमठ। जोशीमठ नगर के सिंहधार मारवाड़ी पैदल मार्ग पर बना प्रतीक्षालय इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। आये दिन इस प्रतीक्षालय मैं शराबी नशेड़ी नशा करते हुये दिखाई देते है। जिससे प्रतिक्षालय के आसपास रहने वाले लोगो का जीना दुश्वार हो गया है। नशेड़ी रात रात यहाँ बैठकर नशा करते है।लेकिन इस ओर पुलिस प्रशासन का ध्यान नही जाता है। दअरसल पहले यहाँ पर सुलभ शौचालय बना हुआ था। लेकिन बाद मैं पालिका द्वारा सुलभ शौचालय तोड़ कर प्रतिक्षालय बनाया गया ताकि लोग यहाँ आराम कर सके। लेकिन कुछ समय से इस प्रतिक्षालय मैं नौ जवान लड़के बैठकर नशा कर रहे है।
जिससे आस पास का माहौल खराब हो रहा है।
कई बार स्थानीय लोगो शिकायत भी कर चुके है। स्थानीय लोगो ने पालिका से इस प्रतिक्षालय के स्थान पर मिलन केंद्र बनाये जाने की भी मांग की थी । लेकिन पालिका द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया।

इस मामले पर तहसीलदार जोशीमठ प्रदीप नेगी का कहना है कि मीडिया द्वारा यह मामला मेरे संज्ञान मैं आया है। इसके लिये कोतवाल निरीक्षक को पुलिस गश्त करने के लिये बोल दिया जाएगा। तथा पुलिस की टीम यहाँ रेगुलर गश्त कर सके। बाकी यहाँ पर मिलन केंद्र बनाए जाने के लिये नगर पालिका के अध्यक्ष से भी इस संबंध मे बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल