October 31, 2026

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू

0
IMG-20240507-WA0010

The process of opening the doors of Shri Tungnath, the prestigious third Kedar among the Panchkedars, has started.

 

भगवान श्री तुंगनाथ की चलविग्रह डोली श्री मर्केटेश्वर मंदिर से पहले पड़ाव भूतनाथ मंदिर पहुंची

• 10 मई को खुलेंगे श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट

उखीमठ /रूद्रप्रयाग।पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है‌। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कपाट खुलने के लिए तैयारियां की गयी है।
इसी क्रम में श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज 7 मई  पूजा अर्चना के बाद श्री मर्केटेश्वर मंदिर से भूतनाथ मंदिर में पहुंच गयी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक कल 8 मई को श्री तुंगनाथ जी की देवडोली भूतनाथ मंदिर में ही प्रवास करेगी 9 मई चोपता प्रवास हेतु पहुंचेगी तथा 10 मई को देवडोली प्रात: चोपता से श्री तुंगनाथ मंदिर परिसर पहुंचेगी तथा इसी दिन 12 बजे मध्यान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे।
श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ से भूतनाथ मंदिर प्रस्थान के समय मठापति रामप्रसाद मैठाणी, तुंगनाथ मंदिर प्रबंधक बलबीर नेगी, ग्राम प्रधान विजय पाल सिंह नेगी, चंद्रमोहन बजवाल,पुजारी प्रकाश मैठाणी,विनोद मैठाणी, हरिबल्लभ मैठाणी,मुकेश मैठाणी, रविन्द्र मैठाणी,दिलवर सिंह ,प्रदीप सिंह सहित मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय हक- हकूकधारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल