September 20, 2026

नगर पंचायत ने सड़कों पर छोड़े गौवंश को पकड़ने व चिकित्सालय पहुंचाने की सुविधा की शुरू।

 

बदरीनाथ में नगर पंचायत ने गौ संरक्षण की मुहिम की शुरू

 

बदरीनाथ धाम में बड़ी संख्या में सड़कों पर छोड़े गए गौवंश यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी परेशानी बन रहे थे। जिसे देखते हुए नगर पंचायत बदरीनाथ ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से प्राप्त आय से मवेशी पकड़ने वाला वाहन क्रय किया है। जिससे अब सुगमता से बीमार मवेशियों और गौवंश को चिकित्सालय ले जाने के साथ अन्य सड़क पर घूम रहे गौ वंश को गौ सदन तक ले जाया जा सकेगा।

नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि धाम में बड़ी संख्या में गौवंश को आवारा छोड़ा जा रहा है। जिससे बद्रीनाथ धाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। ऐसे में पंचायत की ओर से यह व्यवस्था बनाई है। बताया कि जहां वाहन की मदद से आवारा गौवंश को गौ सदन भेजा जाएगा। वहीं मवेशियों के बीमार होने पर चिकित्सालय पहुंचाया जाएगा। कहा कि स्थानीय लोगों के गौवंश होने की स्थिति में पशु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!