August 18, 2026

विधायक महेंद्र भट्ट: हाट गाँव के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से कराई जाएगी मुलाकात।

 

चमोली: बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया जल्दी ही हाट गाँव के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलाकर गाँव की समस्याओं के संदर्भ में वार्ता की जाएगी।विधायक महेंद्र भट्ट उन्होंने बताया कि हाट गाँव के प्रधान राजेन्द हटवाल से उनकी वार्ता हुई और गाँव का प्रतिनिधि मंडल जिसमें गाँव के प्रभावित लोग समलित होंगे गाँव की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस वार्ता की जाएगी।
विधायक भट्ट ने बताया की। टीएचडीसी द्वारा बार बार आश्वासन देने के बाद भी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों का विश्वास टूटा है तथा उनमें आक्रोश है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री से गांव की समस्याओं के समाधान हेतु टीएचडीसी को कड़े और सीधे निर्देश देने की मांग की जाएगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!