November 5, 2026

गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल चट्टान टूटने से छतिग्रस्त।

0
IMG-20250305-WA0007

The bridge connecting Govindghat to Hemkund Sahib damaged due to rock collapse.

 

 

गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब, और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल पहाडी से चटटान टूटने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।  10 बजे करीब गोविन्दघाट पुलना सड़क पर निर्मित मोटर पुल चटटान टूटने से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे हेमकुण्ड साहिब, फूलों की घाटी के साथ साथ पुलना व भ्यूडार के ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। इसके साथ ही दर्जनों वाहन अलकनन्दा नदी के उस पास फस गए हैं।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया गोविंदघाट में हुई घटना के बाद एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के साथ ही सभी विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। प्रशासन की प्राथमिकता पुलना गांव में निवासरत लोगों को आवश्यक वस्तुओं और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। कहा कि प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों को घटना स्थल का स्लयूशन प्लान शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्लयूशन प्लान मिलते ही यहां अग्रणी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल