August 18, 2026

मसहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का आकस्मिक निधन,शोक में डूबा उत्तराखंड कला जगत

Sudden demise of famous actress Geeta Uniyal, Uttarakhand art world is in mourning

 

 

 

उत्तराखंड कलाजगत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीमती गीता उनियाल जी के निधन की खबर अतियंत पीड़ा दायक है।
प्रभु आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें,और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीडा को सहने की शक्ति दे।निश्चित रूप से उत्तराखंड फिल्म जगत के लिए यह अपूरणीय छति है। एक कलाकार जो अपने परिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उत्तराखंड की लोकसंस्कृति व विरासतों के तन मन से समर्पित रही। सीडी एलवम के दौर से लेकर बड़े पर्दे तक पंहुचने का संघर्ष का मै खुद साक्षी हू। प्रसिद्ध अभिनेता बलदेव राणा जी के साथ वीरभड़ माधोसिंह भण्डारी में मुख्य नायिका की भूमिका हो या मसहूर निर्माता निर्देशक नरेश खन्ना की गढ़वाली फिल्म “भूली ए भूली” आदि अनेक फिल्मों में आपके सजीव अभिनय ने चार चांद लगा दिये।
आपके सरल व्यवहार की सम्पूर्ण कलाजगत व आपके चाहने वाले कायल थे। हमारे दिलो-दिमाग में आप हमेशा आपकी यादें हमेशा रहेगी।
आपके द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति के लिए दिये गये योगदान के लिए सम्पूर्ण उत्तराखंड ऋणि रहेगा।
हिमवंत प्रदेश न्यूज की सम्पूर्ण टीम के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि।।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!