April 18, 2026

नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित भट्ट ने उठाई मांग, गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर

नर्सिंग भर्ती में अनुभव को दी जाए प्राथमिकता

देहरादून: नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं लेखक अंकित भट्ट ने एक बार फिर नर्सिंग भर्तियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आगामी भर्तियों में अनुभव को अनिवार्य रूप से प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में नर्सिंग भर्तियां बिना अनुभव के भी कराई गई थीं, लेकिन उस समय कोरोना महामारी, नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी और लंबे समय से भर्तियों का लंबित रहना जैसी परिस्थितियां थीं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं, इसलिए अब स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए अनुभवी नर्सिंग कर्मियों की भर्ती आवश्यक है। उनका कहना है कि केंद्रीय स्तर की भर्तियों में बिना अनुभव के आवेदन तक स्वीकार नहीं किए जाते, ऐसे में राज्य स्तर पर बिना अनुभव के नियुक्ति देना उचित नहीं है।
अंकित भट्ट ने कहा कि अनुभव से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आता है, बल्कि मरीजों का भरोसा भी अनुभवी स्टाफ पर अधिक होता है। इसलिए आगामी नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को अनुभव के आधार पर ही संपन्न किया जाना चाहिए।
उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि सरकार उनकी इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी और नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!