August 26, 2026

पंचायत चुनाव को लेकर आई खास खबर,कब होगा चुनाव?

पंचायत चुनाव में नामांकन सहित अन्य चुनाव सम्बंधी कार्यवाहियाँ अग्रिम आदेशों तक स्थगित

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना के अनुपालन में जनपद चमोली में प्रस्तावित ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के निर्वाचन कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि आयोग की अधिसूचना संख्या-1242.  24 जून 2025 एवं मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के क्रम में पूर्व में निर्गत निर्वाचन कार्यक्रम (सूचना संख्या-203   23 जून 2025) को निरस्त कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नामांकन सहित अन्य चुनाव संबंधी समस्त कार्यवाहियां अब अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेंगी।

Spread the love
error: Content is protected !!