March 21, 2023

समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह रावत ने भेंट की मॉ चण्डिका भवानी को सोने की नथ व चांदी का छत्र

 

चमोली/कूजौंः मॉ चण्डिका भवानी की दिवरा यात्रा कूजौं -मैकोट गांव पंहुचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत व सत्कार किया। मॉ चण्डिका की ब्रहमडोली यहां पंहुचने पर सबसे पहले चण्डिका माता मंदिर,जाख देवता व ऋषि महाराज से भेंट करने पंहुची।इस दौरान जाख देवता खुश होकर अवतरित हुऐ और उन्होंने अपनी शक्ति का परिचय दिया।
सांयकाल ऐरोली नृत्य व बाद आरती के बाद मांॅ चण्डिका भवानी का रात्रि विश्राम वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह रावत के पैत्रिक निवास पर हुआ। जहां ग्रामीण महिलाओं ने देर रात तक माता के भजन व र्कीतन किये।

प्रातःकाल मॉ चण्डिका की विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की गई। हवन के बाद विशेष पूजा के दौरान सुरेन्द्र सिंह रावत ने मॉ चण्डिका भवानी को भोग के अलावा सोने की नथ व चॉदी का छत्र भेंट किया। इस दौरान भूमियाल देवता जाख अवतरित हुऐ और सुरेन्द्र सिंह रावत व समस्त ग्रामीणों को अपना आर्शीवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान हिमवंत प्रदेश न्यूज डिजीटल टीवी की लाईब स्ट्रीमिंग मशीन के सेटअप का बेदमंत्रों चारण व मॉ चण्डिका भवानी के सानिध्य में ब्रहमगुरू हरिबल्लभ सती ने उद्धाटन किया। उदृघाटन के बाद हिमवंत प्रदेश न्यूज के संस्थापक व समूह संस्थापक ने हिमवंत प्रदेश को लोकप्रिय चैनल बनाने पर सभी लोगों का धन्यवाद व आभार जताया।
उन्होंने कहा कि अब हिमवंत प्रदेश न्यूज उत्तराखंड समेत देशभर की लोकसंस्कृति,विरासतों,राजनीतिक,सामाजिक व आर्थिक खबरों को बेहतरीन स्तर के विडियों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता में पहुचाने का कार्य करेगा। 1 जून से 10 जून तक आयोजित होने वाले मॉ चण्डिका देवी की बन्यात कार्यक्रम को हिमवंत प्रदेश न्यूज के फेसबुक पेज से लाईब स्ट्रीमिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम के अतिथि  धीर सिंह बिष्ट ने हिमवंत प्रदेश न्यूज को मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा की ओर से शुभकामनायें दी और और मांॅ चण्डिका दिवरा यात्रा महड गांव,दशज्यूला को शुरू से अभी तक कवरेज करने व लगातार कार्यक्रम की खबरें देने के लिए आभार जताया।
इस दौरान अतिथि मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर ंिसंह बिष्ट,अति बिशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह रावत दिवरा यात्रा समिति के महामंत्री देवेन्द्र सिंह जग्गी,कोषाध्यक्ष जगदीश भण्डारी,प्रबंधक हीरा सिंह बिष्ट, राजदर्शन सिंह नेगी, भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी,पण्डित सचिन सती,पंण्डित भोला दत्त,समाजसेवी चन्द्रप्रकाश नेगी,हर्षवर्धन सिंह जग्गी, दर्शन सिंह नेगी, हर्षवर्धन बासकण्डी समस्त देवगण समेत कूंजो मैकोट के क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!