November 26, 2026

चारधाम यात्रा की सुचारू व्यवस्थायें शासन प्रसाशन की कार्यकुशलता,विपक्ष के आरोप बेवुनियादःआशा नौटियाल

0
Screenshot_20240601-183410

Smooth arrangements for Chardham Yatra, efficiency of administration, opposition’s allegations baseless: Asha Nautiyal

सुचारू व्यवस्थाओं पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शासन प्रशासन का आभार व धन्यवाद
पाँचों लोकसभा सीटों पर फिर होगा भाजपा का कब्जाःआशा नौटियाल

]

रूद्रप्रयागःप्रदेश में चार धाम यात्रा के लिए देश विदेश के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। 22 दिन की यात्रा में अभी तक चारों धामों में 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं दर्शन कर चुकें है। अकेले केदारनाथ में 5 लाख 89 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। शुरवाती दौर में अत्यधिक तीर्थ यात्रियों के आने से शासन व प्रसाशन को व्यवस्थाओं को कंट्रोल करने में भारी परेसानियों का सामना करना पड़ा लेकिन अब व्यवस्थायें सुचारू रूप से चल रही है।
वही पूर्व विधायक केदारनाथ व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रदेश सरकार व प्रसाशन का चारधाम यात्रा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर इस साल अभी तक रिकार्ड तीर्थयात्री आ चुके है और श्रद्धालुओं का सैलाब उत्तराखंड की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद राज्य सरकार व प्रशासन द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों के व्यवस्थायें की जा रही है। जो किसी चुनौती से कम नहीं है।
आशा नौटियाल ने कहा कि बाबा केदार नाथ के लिए देश व दुनियां के करोड़ों सनातनियों का सैलाब उमड़ना प्रधानमंत्री मोदी की बाबा केदार में अटूट आस्था व विश्वास का परिणाम है। केदारनाथ व बद्रीनाथ मास्टर प्लान के पूर्ण होने के बाद यहां आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। विपक्ष के सभी आरोप बेवुनियाद है, विपक्ष इस प्रदेश के विकास की राह में हमेसा बाधक रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार भी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में भारी बहुमत के साथ गिरने जा रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास कार्यो का सिलशिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल