November 3, 2026

चाई गांव जोशीमठ स्थित सीता माता मंदिर का जल्द होगा जीर्णोद्धार।

0
IMG-20240723-WA0027

Sita Mata temple located in Chai village Joshimath will soon be renovated.

जोशीमठ: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि सीता माता मंदिर चाई जोशीमठ स्थित मंदिर का शीघ्र जीर्णोद्धार किया जायेगा इसके लिए पहले ही बोर्ड बैठक में जीर्णोद्धार हेतु प्रस्ताव पारित हुआ है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों प्रसिद्ध सीता माता मंदिर चाई जोशीमठ पर दरारे आयी थी स्थानीय श्रद्धालुओं तथा ग्रामीणों ने मंदिर समिति अध्यक्ष को इस बावत अवगत कराया था। इस संबंध बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उचित कार्यवाई के आदेश किये है ताकि मंदिर में पूजा-अर्चना निर्बाध रूप से चलती रहे।

इसी क्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने चाई गांव स्थित मंदिर समिति के अंतर्गत आनेवाले सीता माता मंदिर का निरीक्षण किया।
चाई गांव के लोगो से बातचीत कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई को चमोली जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद मंदिर के गर्भगृह से हल्के पत्थर गिरे थे। जिसके बाद लगातार मंदिर के अंदर तथा शिखर पर भी दरारे आ गयी थी।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मंदिर समिति अधिकारियों के साथ चाई गांव में जाकर सीता माता मंदिर का निरीक्षण किया। जिससे बाद उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं गांव के प्रधान ,वरिष्ठजनों की सहमति से फिलहाल अस्थायी तौर पर मंदिर को मंदिर परिसर में स्थित अन्य भवन पर पूजा हेतु सहमति बनी है।
इस अवसर पर मंदिर सहायक अभियंता गिरीश देवली,अवर अभियंता गिरीश रावत, ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला देवी , गोपाल पंवार, बृजेंद्र पंवार, सीतामाता मंदिर के पुजारी रघुनंदन डिमरी, विकास सनवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *