November 6, 2026

राजकीय महाविद्यालय पोखरी में G-20 पर गोष्ठी का आयोजन

0

 

हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय पोखरी में इतिहास विभागीय परिषद की तत्वाधान में जी-20 की ऐतिहासिक भूमिका विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया ।इस व्याख्यान माला में विभागाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार जुयाल ने जी 20 के तहत विभिन्न रास्तों की पारस्परिक समन्वय एवं सांस्कृतिक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भारत की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने भारत को विश्व मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका अपनी शक्ति प्रदर्शन एवं विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक एवं आर्थिकी को प्रस्तुत करने का अवसर है डॉ प्रवीण मैठाणी ने कहा भारत को विश्व मे अपने पहचान बनाने का मौका है।

इस व्याख्यानमाला में कंचन ने जी-20 की प्राचीन पृष्ठभूमि एवं बसुदेव कुटुंबकम् पर विस्तार से व्याख्यान दिया वही दीपा ने प्रस्तावना उद्देश्य एवं भारत की भूमिका पर चर्चा की, साक्षी ने जी-20 पर जलवायु परिवर्तन पर व्याख्यान और सौरव सिंह एवं अमन सिंह ने इसमें प्रतिभा किया।
इस अवसर पर डॉ सुनीता मेहता, डॉ रामानंद उनियाल, डॉ आयुष बर्त्वाल, नवीन सती महाविद्यालय की समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद थी। इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान कंचन ने द्वितीय स्थान दीपा और तृतीय स्थान साक्षी को मिला और विभागाध्यक्ष के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नंदकिशोर चमोला की द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल