October 31, 2026

रूद्रप्रयाग बस हादसे में लापता लोगों का सर्च अभियान जारी,एक शव बरामद

0
Screenshot_20250626-162425

अपडेट : रूद्रप्रयाग बस हादसे में लापता लोगों का सर्च अभियान जारी,एक शव बरामद

रूद्रप्रयाग:गुरूवार हुए हृदय विदारक हादसे (बस दुर्घटना) में दूसरे दिवस भी लापता (मिसिंग) चल रहे लोगों की तलाश हेतु सर्च एवं रेस्क्यू अभियान निरन्तर जारी।

जिला पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति एवं निगरानी में संयुक्त रेस्क्यू अभियान है जारी।

आज चलाये जा रहे सर्च-रेस्क्यू अभियान के दौरान एक शव हुआ है बरामद।

गत दिवस जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के पास हुई बस दुर्घटना में लापता चल रहे 9 व्यक्तियों की ढूंढ़खोज के लिये आज प्रातःकाल से ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति एवं निगरानी में जिला पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व जल पुलिस के स्तर से संयुक्त रुप से रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया है। दुर्घटनास्थल से लेकर श्रीनगर तक के क्षेत्र में विभिन्न प्वाइन्टों पर वॉचरों की नियुक्ति सहित अलकनन्दा नदी में बोट व सोनार की मदद से ढूंढ-खोज अभियान चलाया जा रहा है। लगातार चलाये जा रहे इस सर्च व रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक रेस्क्यू टीमों को रतूड़ा क्षेत्रान्तर्गत नदी किनारे एक शव बरामद हुआ है। उक्त शव को सड़क पर लाकर शव वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।
एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया कि आज रेस्क्यू के दौरान मिले शव की पहचान संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनका पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा। साथ ही शेष 08 मिसिंग रह गये व्यक्तियों की तलाश किये जाने हेतु सर्च एवं रेस्क्यू अभियान निरन्तर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल