SDRF की सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने एक लापता ट्रेकर्स और एक शव को पहुंचाया हर्षिल
उत्तरकाशी। आज सुबह एसडीआरएफ टीम द्वारा हर्षिल में लापता ट्रेकर्स के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया गया। बता दें कि कल पूरी रात SDRF के जाबाज़ जवान एक जीवित और शव के साथ लगभग 5000 मीटर की ऊंचाई पर लामखागा पास के निकट कैम्प में ही रहे। टीम द्वारा अपनी देख रेख में सरवाइवर का पूरा ध्यान रखते हुए सुरक्षित रखा गया।

भोर होते है SDRF की बैक अप टीम हेलीकॉप्टर से ऊपर कैम्प पहुंची और उक्त जीवित व्यक्ति और एक शव को लेकर नीचे हर्षिल पहुंचे। शेष लापता ट्रैकर्स और शवों को नीचे लाने हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी रखा गया है।

