ड्रंक एंड ड्राइव में स्कूटी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
ड्रंक एंड ड्राइव में स्कूटी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
पोखरी/चमोली। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना पोखरी पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में एक स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। जांच में चालक की पहचान विनीत कुमार (30 वर्ष), निवासी ग्राम देवर, थाना पोखरी के रूप में हुई।
पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी संख्या UK11B-2951 को सीज कर दिया।
चमोली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाएं। पुलिस का कहना है कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
