August 15, 2026

फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसायटी के द्वारा गरीबों और जरूरतमंद को बाॅटे सेनेटरी पैड और मास्क

 

 देहरादून:फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसायटी के द्वारा गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 6000 मास्क और 3000 सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय बताये और स्वच्छता के साथ रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संस्था की कोषाध्यक्ष भूमिका भट्ट शर्मा ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसायटी कोरोना काल ङकी शुरुआत से ही लोगों को इससे बचाव और अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत रही है। इस जागरुकता कार्यक्रम में राहुल भाटिया, विभा भट्ट, कुलदीप भारद्वाज, और पूनम नौडियाल ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!