August 10, 2026

गाय की सुरक्षा से ही सनातन धर्म की रक्षा हो सकती है: नीलकंठ पुरोहित जी महाराज।

 

रूद्रप्रयाग:शिव शक्ति मंदिर की जीर्णोद्वार के लिए आयोजित शत् चण्डी यज्ञ व श्रीराम कथा के तृतीय दिवस प्रसिद्ध कथा व्यास नीलकंठ पुरोहित महाराज ने कहा वो जीव अभागा रह जाता है,जो प्रभुकथा से विमुख रह जाता है। गाय की रक्षा से ही सनातन धर्म सुरक्षित रह सकता है।इस दौरान उन्होंने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जन्म व बचपन की सुन्दर कथा सुनाई। जिसे सुनकर राम भक्त भावविभोर हो गये।

 


इस दौरान प्रसिद्व गायिका सीमा गुसाई ने पाण्डाल में उपस्थित रामभक्तों को भजनों पर झूमने पर मजबूर किया।
संगीतमय कथा के दौरान कई शानदार राम भजनों पर सभी श्रद्धालु ने जमकर झूमें।

 

इस दौरान दिवारा यात्रा समिति के सभी पदाधिकारी,आचार्य वर्ग समेत सैकड़ों महिला शक्ति मौजूद रही।

Spread the love
error: Content is protected !!