November 20, 2026

आराध्य देव भूमियाल रावल देवता के जयकारों से गूंजा रूद्रप्रयाग संगम,मकर सक्रांति पर आयोजित हुआ शाही स्नान

0
IMG-20240115-WA0053

 

 

 

Rudraprayag Sangam echoed with the cheers of the adorable god Bhumiyal Raval Devta, royal bath organized on Makar Sakranti.

रूद्रप्रयागः आराध्य देव भूमियाल देवता रावल देवता की दिवरा यात्रा बन्याथ के लगंभग 50 दिन पूर्ण हुऐ। वानी गांवों के भ्रमण के बाद पूर्व दिशा की दिवारा यात्रा के पश्च्यात रूद्रप्रयाग पंहुची दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर रूद्रप्रयाग संगम पर रावल देवता आगवानी वीर लाटू देवता कालिंका माई,नाग देवता का विधि विधान के साथ साथ पावन स्नान व हवन किया गया। तत्पश्यात रूद्रप्रयाग संगम स्थित प्राचीन शिव प्रांगण में रावल देवता ने सभी धियाणियों व भक्तों को आर्शीवाद दिया।
इस दौरान भक्तों द्वारा शानदार भजन किये गये। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष वृजमोहन सिंह पंवार ने स्वरचित रावल देवता दिवारा गीत गाया। साथ ही दिवारा यात्रा संयोजक सुनील पंवार ने दिवारा यात्रा के बारे में विस्तार से भक्त जनों को बताया। तत्तपश्च्यात दिवारा यात्रा ने कोटेश्वर महादेव मंदिर की ओर प्रस्थान किया। यहां भगवान कोटेश्वर से भेंट के बाद शांयकालीन पूजा अर्चना की गई। दिवारा यात्रा यात्रा के दौरान भक्तों में भारी खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शाही स्नान के दिव्य दृष्य को देखने के लिए भक्त जन देहरादून,श्रीनगर,रूद्रप्रयाग,चमोली समेत अनेक स्थानों से पधारे।इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज रूद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल