September 19, 2026

रुद्रप्रयाग: पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने पिपली गांव में किया मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री घस्यारी जन कल्याण योजना का शुभारंभ देहरादून में अमित शाह गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार द्वारा विधिवत किया गया। जनपद रुद्रप्रयाग की पट्टी पिपलि न्याय पंचायत के पिपली गांव में मुख्यमंत्री कल्याण घसियारी योजना का शुभारंभ वीरेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व राज्य मंत्री द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर  बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिलाओं के सिर से बोझा कम करने और उन्हें जंगल पर निर्भर ना रहने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना प्रारंभ की गई है। इसका लाभ गांव में रहने वाली महिलाओं को मिलेगा कम लागत पर उन्हें चारा उपलब्ध होगा और चारा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अपने खेतों में भी भवन पंचायत क्षेत्रों में भी चारे की खेती कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार उन्हें अनुदान देगी।

इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन बहुदेशीय सहकारी समिति पिपली द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के द्वारा की गई मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना कार्यक्रम में कनिष्ट ब्लाक प्रमुख अगस्तमुनि शशी नेगी, ग्राम प्रधान पीपली  सुनीता देवी, ग्राम प्रधान डूंगरा रेखा देवी पटवाल, बड़गां रोशनी देवी, धारकोट श्अलका देवी, ग्राम सभा बढ़सो  किरण देवी, संकरौड़ी के पूर्व प्रधान हयात सिंह नेगी सहकारी समिति के सचिव भगवती सिंह रावत कार्यक्रम का संचालन  दिलवर सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के किट भी वितरित किए गए

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!