November 4, 2026

ऋषिकेश- नेत्र जांच शिविर में पहुँचे चालक, परिचालक एवं कर्मचारियों ने नेत्र परीक्षण कराया।

0
IMG-20220915-WA0006

नेत्र जांच शिविर में 73

 

  उत्तराखंड परिवहन निगम ऋषिकेश के देहरादून रोड स्थित वर्कशॉप कार्यालय में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से नेगी आई केयर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित

आई कैंप में रोडवेज के चालक, परिचालक एवं समस्त कर्मचारियों की आंखों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक पी के भारती एवं इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। नेगी आई केयर सेंटर के संचालक डॉ राजे नेगी ने अपनी टीम सहित 73 लोगो का नेत्र परीक्षण किया।

डॉ नेगी ने बताया कि अधिकतर लोगों में नजर की कमी पाई गई जिनको दूर एवं नजदीक की नजर का चश्मा लगाने की सलाह दी गयी। तीन चालको की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली है। जिनको जल्द से जल्द मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाये जाने की उचित सलाह दी गयी। इस मौके पर चालक, परिचालकों को जागरूक करने हेतु यातायात सम्बन्धी नियमो की जरूरी जानकारी भी प्रदान की गई।कैंप के सफल आयोजन में आशीष सिंह नेगी, अनुज कुमार सिंगज,मनोज नेगी,ललित प्रसाद भट्ट, शशिकांत त्रिपाठी,विनोद कुमार गर्ग,उमेश कुमार,सुभाष कुमार,रामबीर आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल