July 31, 2026

माँ नन्दा देवी राजजात यात्रा की दृष्टि से क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

 

माँ नन्दा देवी राजजात यात्रा की दृष्टि से ग्वालदम–देवाल–लोहाजंग–वाण मोटर मार्ग पर यात्रियों और स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्ग के सुधार एवं निर्माण कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों।

विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में आए क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रा की महत्ता और स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे के कार्यों में ऐसी सक्षम एजेंसियों की विशेषज्ञता का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, जो पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर तकनीकी दक्षता रखती हैं। इसके लिए बीआरओ के माध्यम से कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता की भावना का पूरा सम्मान करते हुए मार्ग पर कार्यों को और तेज़, सुरक्षित तथा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मुलाकात में ब्लॉक प्रमुख देवाल  तेजपाल रावत जी, मंडल अध्यक्ष  कृपाल सिंह बिष्ट जी, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह नेगी जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह रावत जी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री दयाल विष्ट जी सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!